शादी वाले छोले की रेसिपी घर पर बनाएं टेस्टी छोले

 आज मैं आपके साथ एक खास रेसिपी शेयर करने वाली हूँ, जो हर शादी-ब्याह में खाने को मिलती है – हलवाई स्टाइल के छोले! छोले तो आपने कई बार खाए होंगे.लेकिन इस रेसिपी में जो स्वाद और खुशबू है, वो आपको बिल्कुल अलग और खास लगेगी। तो चलिए, इस मजेदार और टेस्टी छोले की रेसिपी को बनाते

सामग्री:
विधि:
छोले उबालना: सबसे पहले, रातभर भीगे हुए छोले को पानी से निकालकर धो लें। फिर इन्हें कुकर में डालें और साथ में 1 चम्मच नमक और 2 कप पानी डालकर मिक्स करें। मीडियम हाई फ्लेम पर 6-7 सीटी लगाकर छोले अच्छे से उबाल लें।तड़का तैयार करना: :कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल अच्छे से गरम हो जाए तो इसमें जीरा डालें। जीरा भुनने के बाद इसमें प्याज, अदरक और हरी मिर्च डालकर अच्छे से भूनें। प्याज के गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें।टमाटर प्यूरी और मसाले डालें: अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और सभी सूखे मसाले – लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी मिर्च, हल्दी, किचन किंग मसाला, काली मिर्च, कसूरी मेथी, सौंफ पाउडर, काला नमक, गरम मसाला, और अमचूर पाउडर डालें। इन मसालों को तब तक भूनें जब तक कि तेल मसाले से अलग न होने लगे।ग्रेवी में पानी डालें: जब मसाला अच्छे से भुन जाए और तेल छोड़ने लगे, तो इसमें लगभग -1 कप पानी डालकर मिक्स करें। इस ग्रेवी को उबालने दें और जब उबाल आ जाए, तब इसमें उबले हुए छोले डालें। छोले और ग्रेवी को अच्छे से मिलाकर ढककर मीडियम आंच पर 10 मिनट तक पकने दें।ग्रेवी गाढ़ी करना: अगर ग्रेवी पतली लगे तो कुछ छोले को मैश कर दें, जिससे ग्रेवी गाढ़ी हो जाएगी और स्वाद भी बेहतर आएगा। अब इसे धीमी आंच पर 5--7 मिनट तक पकाएं ताकि सभी मसाले छोले में अच्छे से मिल जाएं।सर्व करें: हलवाई स्टाइल छोले तैयार हैं! इन्हें हरे धनिये से सजाएं और भटूरे, पूरी, पराठा, या चावल के साथ गरमागरम सर्व करें
छोले को रातभर भिगोना न भूलें: इससे छोले अच्छे से पकते हैं।अगर आप ग्रेवी पतली पसंद करते हैं तो थोड़ा और पानी मिला सकते हैं।सौंफ का पाउडर इस रेसिपी का खास हिस्सा है, जो छोले को एक अलग ही स्वाद देता हैतो दोस्तों, ये थी मेरी खास शादी वाले छोले की रेसिपी। इसे एक बार जरूर ट्राई करें और अपने अनुभव को कमेंट्स में साझा करें। यकीन मानिए.-यह छोले आपके पूरे परिवार को बेहद पसंद आएंगे शादी वाले छोले की रेसिपी घर पर बनाएं टेस्टी छोले




Post a Comment

Previous Post Next Post