मेथी थेपला की सरल और स्वादिष्ट रेसिपी | गुजराती व्यंजन

 

Methi Thepla | Gujarati Recipe

परिचय: =

नमस्ते दोस्तों आज हम एक ऐसे स्वादिष्ट और लोकप्रिय गुजराती व्यंजन की रेसिपी सीखने जा रहे हैं, जिसे आप नाश्ते, लंच या यात्रा के दौरान आराम से खा सकते हैं। यह है "मेथी थेपला"। इस रेसिपी में ताजगी भरी मेथी के साथ मसालों का अद्भुत मेल होता है जिससे इसका स्वाद और भी लाजवाब हो जाता है।

 दोस्तों सामग्री:=

- डेढ़ कप गेहूं का आटा

- 1-2 टेबलस्पून बेसन

- स्वादानुसार नमक

- 1 टेबलस्पून लाल मिर्च पाउडर

- ½ टीस्पून हल्दी पाउडर

- ताजी मेथी (बारीक कटी हुई) या सूखी मेथी (कसूरी मेथी)

- 2-3 टेबलस्पून दही

- 1-2 टेबलस्पून तेल

- पानी (आवश्यकता अनुसार)

दोस्तों विधि:=

1. सबसे पहले, एक बर्तन में गेहूं का आटा और बेसन लें।

2. इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डालकर अच्छे से मिलाएं

3. अब इसमें ताजी मेथी या सूखी मेथी डालें और फिर से मिलाएं।

4. इसके बाद दही डालें और मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें।

5. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए नरम आटा गूंद लें। इसे गूंदने के बाद 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें।

6. आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और फिर से पतला बेल लें।

7. गरम तवे पर थेपला सेंकें, और हल्का तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पकाएं

8. गरम-गरम मेथी थेपला तैयार है

सुझाव:=

- आप इसे अचार, दही, चाय, या आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।

- अगर आप इसे लंबे समय तक स्टोर करना चाहते हैं, तो दही की जगह पानी का इस्तेमाल करें

निष्कर्ष:=

मेथी थेपला एक बेहतरीन और हेल्दी रेसिपी है, जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। इसे किसी भी समय खाया जा सकता है और यह सफर के लिए भी एक बढ़िया विकल्प है। आशा है आपको यह रेसिपी पसंद आई होगी। अपने अनुभव और सुझाव हमें कमेंट में जरूर बताएं

Post a Comment

Previous Post Next Post