ब्रेड और आलू से टेस्टी कुरकुरा स्नैक्स बनाने की विधि

 ब्रेड और आलू से टेस्टी कुरकुरा स्नैक्स बनाने की विधि.


आवश्यक सामग्री:

- 5 उबले आलू (छिले हुए और छोटे क्यूब्स में कटे हुए)

- 6-8 ब्रेड स्लाइस

- आधा चम्मच नमक

- 1 चम्मच काली मिर्च (कुटी हुई)

- 1 चम्मच चिली फ्लेक्स (वैकल्पिक)

- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर

- आधा चम्मच अमचूर पाउडर

- बारीक कटी हरी मिर्च (वैकल्पिक)

- बारीक कटा हरा धनिया

- ब्रेड क्रम्ब्स

- 2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर

- तलने के लिए तेल

बनाने की विधि:

हेलो फ्रेंड्स, आज मैं आपको ब्रेड और आलू से एक टेस्टी और कुरकुरा स्नैक्स बनाने का तरीका बताने जा रहा हूँ। इसे आप सिर्फ 15-20 मिनट में बना सकते हैं और इसका फ्राई करने के बाद यह ज्यादा ऑयली भी नहीं लगेगा। चलिए शुरू करते हैं!


सबसे पहले, मैंने 5 आलू लिए हैं। आलुओं को छीलकर छोटे-छोटे क्यूब्स में काट लें। एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें कटे हुए आलू डालकर 10-12 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं, ताकि आलू पूरी तरह से सॉफ्ट हो जाएं। पकने के बाद, आलू को छानकर एक बर्तन में निकाल लें। फिर गरम आलुओं को अच्छी तरह से मैश कर लें और ठंडा होने के लिए फैला दें।


अब मसाले तैयार करते हैं। मैश किए हुए आलुओं में आधा चम्मच नमक, चिली फ्लेक्स (बच्चों के लिए बना रहे हैं तो स्किप कर सकते हैं), काली मिर्च, थोड़ा बारीक कटा हुआ हरा धनिया, शिमला मिर्च, प्याज, हरी मिर्च, गरम मसाला और अमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें। यह हमारा भरावन मसाला तैयार हो गया है।


अब इस मसाले को छोटे-छोटे फिंगर्स के आकार में बना लें। इसके बाद, जितने रोल्स बना रहे हैं उतने ब्रेड स्लाइस लें। ब्रेड के किनारों को काट लें और बेलन की सहायता से ब्रेड को बेल लें। अगर ब्रेड फट जाए, तो हल्का सा पानी लगाकर ठीक करें। फिर ब्रेड के बीच में आलू का फिंगर रखकर उसे रोल कर दें।


अब एक पतली स्लरी बनाने के लिए 2-3 चम्मच कॉर्नफ्लोर में थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाएं। इस स्लरी में ब्रेड रोल्स को डुबोएं और फिर ब्रेड क्रम्ब्स से कोट करें।


कढ़ाई में तेल गरम करें और मीडियम आंच पर रोल्स को 3-4 मिनट तक सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई करें। ध्यान रखें कि रोल्स को बार-बार पलटने की जरूरत नहीं है। बस 1-2 बार पलटें ताकि वे सभी तरफ से अच्छे से फ्राई हो जाएं।


तो लीजिए, आपके स्वादिष्ट ब्रेड आलू रोल्स तैयार हैं इन्हें गरमा गरम चटनी या सॉस के साथ परोसें

Post a Comment

Previous Post Next Post