चाइनीज भेल की रेसिपी | Chinese Bhel recipe


 नमस्ते हेलो दोस्तों आज मैं आप सभी के साथ स्ट्रीट स्टाइल चाइनीज भेल की रेसिपी शेयर कर रही हूँ चाइनीज खाना सभी को पसंद होता है. और मुझे भी चाइनीज भेल बहुत पसंद है। जब हम बाहर ठेले पर चाइनीज भेल खाते हैं, तो हमेशा सोचते हैं कि इसे घर पर कैसे बनाया जाए.

दोस्तों बाजार की चाइनीज भेल की तरह ही. इसे घर पर बनाना बेहद आसान है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि इसे बनाना भी बहुत सरल है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहतरीन है. तो चलिए, देखते हैं इसे बनाने की विधि.

दोस्तों सामग्री:

=250 ग्राम हक्का नूडल्स.

=चम्मच रिफाइंड ऑयल |फ्राइंग के लिए|

=1 चम्मच नमक

=1 इंच अदरक |कद्दूकस किया हुआ|

=10-12 लहसुन की कलियां |बारीक कटी हुई|

=1 प्याज |लंबाई में कटे हुए|

=1 शिमला मिर्च |लंबाई में कटी हुई|

=2-3 चम्मच सोया सॉस

=1 कप पत्ता गोभी |लंबाई में कटी हुई|

=1 चम्मच सिरका |वाइट विनेगर|

=आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर

=आधा चम्मच अजीनोमोटो |ऑप्शनल|

=फूड कलर |ऑप्शनल|

बनाने की विधि:

1-नूडल्स को उबालें:

एक बर्तन में 4 कप पानी उबालें।उसमें 1 चम्मच नमक और 2 चम्मच रिफाइंड ऑयल डालें।अब उबलते पानी में 250 ग्राम नूडल्स डालें और 3-4 मिनट तक हाई फ्लेम पर उबालें।उबालने के बाद, नूडल्स को छान लें और ठंडे पानी से धोकर अलग रख दें.

2-सब्जियों को भूनें:

एक पैन में 1 टेबलस्पून रिफाइंड ऑयल डालकर गरम करें।उसमें लहसुन, अदरक, प्याज, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालें।इन सब्जियों को हाई फ्लेम पर 1-2 मिनट तक भूनें ताकि वे क्रंची रहें.

3-सब्जियों को भूनें:

एक पैन में 1 टेबलस्पून रिफाइंड ऑयल डालकर गरम करें।उसमें लहसुन, अदरक, प्याज, शिमला मिर्च और पत्ता गोभी डालें।इन सब्जियों को हाई फ्लेम पर 1-2 मिनट तक भूनें ताकि वे क्रंची रहें.

4-सॉस बनाएं:

भुनी हुई सब्जियों में सोया सॉस, सिरका, काली मिर्च पाउडर, और अजीनोमोटो डालें।फिर थोड़ी सी फूड कलर डालें (यदि आप चाहें) और अच्छे से मिलाएं.

5-चाइनीज भेल तैयार करें:

तैयार नूडल्स को सब्जियों के साथ मिलाएं।अच्छे से मिक्स करें ताकि सभी सामग्री एकसाथ मिल जाएं।आपकी चाइनीज भेल अब तैयार है.

सर्विंग:चाइनीज भेल को गर्मागर्म सर्व करें। यह बच्चों से लेकर बड़े सभी को पसंद आएगी। इसे आप साइड डिश के रूप में या लंच और डिनर में भी खा सकते हैं।

आपको मेरी यह रेसिपी कैसी लगी. अपनी रेसिपी बनाने के बाद धन्यवाद जरूर दें









Post a Comment

Previous Post Next Post